फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गत माह किए गए निरीक्षण में मिली कमियों व अनियमितताओं के आधार पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई अलीगढ़ लाइसेंस ऑथरिटी आरपी पांडेय ने औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट पर की है। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि गत माह तालाब चौराहा स्थित आरएल मेडिको का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि विक्रेता दवाएं डॉ. वरुण के नाम से खरीद रहा था, जबकि नियमानुसार दवाएं जिस नाम से ड्रग लाइसेंस जारी हुआ है उस नाम से ही खरीदी जानी चाहिए। इसके लिए दवा विक्रेता से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। इस कारण इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

इसके अलावा गगन मेडिकल स्टोर इगलास अड्डा पर भी निरीक्षण के दौरान फ्रिज में रखी जाने वाली दवाएं बाहर रखी हुई मिली थीं। यहां दवा विक्रेता दवाओं की खरीद के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका था। इस वजह से इसका भी लाइसेंस निरस्त किया गया है। लाखनूं सूरजपुर स्थित संजना मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर निरस्त किया गया है। औषधि निरीक्षक ने ग्राहकों से आह्वान किया कि वह दवा खरीदने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक से दवाओं का बिल जरूर प्राप्त कर लें, बिल न देने पर औषधि विभाग के कार्यालय में शिकायत की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें