फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एक कार व 10 लाख नहीं मिले, तो मासूम बच्ची सहित बहू को गंभीर हालत में छोड़ गए चौराहे पर, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

7 जुलाई 2023 को बहू ने एक पुत्री को जन्म दिया । पुत्री के जन्म के बाद भी ससुरालीजनों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ । कई बार समझाने का प्रयास किया गया,  किंतु वह नहीं माने । गत 26 जुलाई को ससुरालीजन गंभीर हालत में पुत्री को कस्बा के पंत चौराहे पर छोड़कर चले गए ।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ के मोहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन दहेज की मांग न पूरी होने पर गंभीर हालत में पंत चौराहे पर छोड़कर चले गए । पीड़िता के पिता ने कोतवाली में पति समेत पांच नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी विनय कुमार पुत्र लखमी चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री हर्षा वार्ष्णेय की शादी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर 24 अप्रैल 2022 को नितिन गुप्ता पुत्र डी डी गुप्ता निवासी ई 4 प्रथम तल गंगन एनक्लेव लोहा मंडी गाजियाबाद के साथ की थी। 

ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में एक कार व दस लाख रूपए की मांग करने लगे । मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान गत 7 जुलाई 2023 को पुत्री ने एक पुत्री को जन्म दिया । पुत्री के जन्म के बाद भी ससुरालीजनो का उत्पीड़न कम नहीं हुआ । कई बार समझाने का प्रयास किया गया,  किंतु वह नहीं माने । 
विज्ञापन


गत 26 जुलाई को ससुरालीजन गंभीर हालत में पुत्री को कस्बा के पंत चौराहे पर छोड़कर चले गए । दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पति नितिन गुप्ता, ससुर दीनदयाल गुप्ता, सास मीरा गुप्ता, नंद इंदू वार्ष्णेय पत्नी कपिल वार्ष्णेय निवासी आगरा, टीनू पत्नी वैभव वार्ष्णेय हाल निवासी पुणे महाराष्ट्र को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें