फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पुत्र ने अपनी छात्रा की मां से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा में तैनात एक दरोगा के बेटे ने अपनी उम्र से 12 साल बड़ी विवाहिता से शादी रचा ली है। आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी में दोनाें साथ-साथ रह रहे हैं। कई साल पहले युवती का पति उसे छोड़कर जा चुका है। शादी की खबर जब दरोगा को लगी तो वह आगबबूला हो गया। सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत कर उसने अपने ही बेटे को पकड़वा लिया। पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

लड़का पॉलीटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है। कॉलेज से कुछ दूरी पर रहने वाली महिला के संपर्क में आने पर वह उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने लगा। धीरे-धीरे दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। चार महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। हालांकि पुलिस शादी करने की बात से इंकार कर रही है, जबकि लड़के के मुताबिक उसने एक गांव में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। सोमवार को कोतवाली में लड़के के भाई, पिता और चाचा समेत कई लोग जमा थे। ज्यादातर परिजन पुलिस और फोर्स में हैं। उनका कहना है कि युवती ने लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। लड़का उसी के साथ रह रहा है और परिजनों से संपर्क नहीं कर रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लड़के को थाने बुला लिया, यहां देर तक परिजन उसे युवती के साथ कायम रिश्ते को तोड़ने के लिए मनाते रहे। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरी हुआ तो मुकदमा लिखकर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें