फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया छोड़ कर गौरवशाली इतिहास पढ़ें : राजवीर सिंह

विज्ञापन
हिन्दू शौर्य दिवस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित नगर पालिका स्टेडियम में रविवार को पूर्व सीएम स्व.कल्याण सिंह की पुण्यतिथि एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। यहां पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने युवाओं से कहा कि वे सोशल मीडिया छोड़कर गौरवशाली इतिहास पढ़ें। अपने पूर्वजों के बताए रास्तों पर चलकर उनके सपनों को साकार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोधी समाज ने हमेशा भाजपा को मजबूत किया है। एकजुट होकर प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। बाबूजी ने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर हिंदुओं के हितों को रखा तथा जीवन भर उनके लिए काम किया। उनके मुख्यमंत्री शासन काल में राम मंदिर का मुद्दा उठा। उन्होंने इस्तीफा देकर सिद्ध कर दिया कि राम काज उनके लिए सबसे पहले है।
सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि वे जब राजनीति में आए थे, तब बाबूजी ने उनको पूरा स्नेह तथा दुलार देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज उनकी प्रेरणा से वे यहां तक पहुंचे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि बाबूजी का उत्तर प्रदेश में भाजपा को आगे बढ़ाने में तथा उसकी जड़ें जमाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आज बाबूजी हिंदू तथा हिंदुत्व के लिए एक मिसाल हैं, यह मिसाल सदियों तक कायम रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा ने किया। नितिन पुंढीर, उदय पुंढीर, देवेंद्र राघव, सोनू चौहान जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मण सिंह लोधी, कमलेश शर्मा, केडी सिंह, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, शिव सिंह लोधी प्रधान, नेम सिंह, गिरीश मोहन गुप्ता, रिंकू शर्मा, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें