फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस-आगरा-सहारनपुर एसी बस का शुभारंभ

विज्ञापन
एसी बस का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधि। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को हाथरस-आगरा-सहारनपुर की नई एसी बस सेवा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई बस सेवा का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन




जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नई बस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से हाथरस से आगरा–सहारनपुर मार्ग पर बेहतर परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये बस यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।



परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई बस का नियमित संचालन तय समय के अनुसार किया जाएगा। यह बस प्रतिदिन दोपहर डेढ़ बजे हाथरस से सहारनपुर के लिए रवाना होगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भविष्य में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और भी नई बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें