फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

Fri, 24 Apr 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा करते परिजन। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के कासगंज रोड स्थित जाह्न्वी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार की सुबह अलीगढ़ में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान डॉक्टर व कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। प्रशासन ने अस्पताल को सीज करा दिया है।
विज्ञापन




मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही थी उसकी आंतों में चोट आ गई थी। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बुधवार की रात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन शव को लेकर स्थानीय अस्पताल पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



कासगंज रोड के गांव निहालपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी बंटी देवी (35) को 31 मार्च को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उनको बताया गया कि उनके पेट में गांठ हैं। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। पांच अप्रैल को उन्हें तत्काल यहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन




वहां उनके शरीर में सेप्टिक फैलने की बात बताई गई। इलाज के दौरान बुधवार की रात में महिला निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि जाह्न्वी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनके पेट की आंतों में कैंची लग गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम संजय कुमार ने बताया की परिजनों की तहरीर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दिया गया है। जांच के दौरान अस्पताल में किसी के न न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया है। मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें