सिकंदराराऊ के गांव पोरा में पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे मजदूर में टक्कर मार दी। टक्कर से घायल मजदूर को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
28 मई की शाम को सिकंदराराऊ के गांव पोरा में पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिकंदराराऊ के गांव जनसोई निवासी सुभाष (52) वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
परिजन निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।