फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: प्रोफेसर पर यौन शोषण का एक और मुकदमा दर्ज, एक और पीड़िता ने डाक से भेजा पत्र

Sat, 22 Mar 2025 04:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रोफेसर के खिलाफ पहला मुकदमा कोतवाली हाथरस गेट के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने 13 मार्च को दर्ज कराया था। दूसरा पत्र पुलिस को 16 मार्च को प्राप्त हुआ। इस पत्र में पीड़िता ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का पता दर्शाया और नाम गलत बताते हुए अपनी व्यथा लिखी।
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ रजनीश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्राओं के यौन शोषण के मामले में घिरे पीसी बागला कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश के खिलाफ थाना हाथरस गेट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पीड़ित छात्रा ने अपनी पहचान छिपाते हुए शिकायत महिला आयोग व पुलिस अधीक्षक के यहां भेजी है, जिस पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रोफेसर पर यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने प्रोफेसर पर धन कमाने के लिए एक अश्लील वेबसाइट पर वीडियो को अपलोड कर वायरल करने का भी आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पीड़िता की पहचान कर उससे बात करने की कोशिश कर रही है। 

प्रोफेसर के खिलाफ पहला मुकदमा कोतवाली हाथरस गेट के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने 13 मार्च को दर्ज कराया था। दूसरा पत्र पुलिस को 16 मार्च को प्राप्त हुआ। इस पत्र में पीड़िता ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का पता दर्शाया और नाम गलत बताते हुए अपनी व्यथा लिखी। पत्र में पीड़िता ने कहा है कि पीसी बागला महाविद्यालय में भूगोल के प्रवक्ता रजनीश कुमार ने प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने और नौकरी देने के नाम पर प्रलोभन देते हुए छात्राओं का यौन शोषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पाया कि रजनीश कुमार ने कई छात्राओं को इसी तरह के प्रलोभन देकर  छात्राओं से दुष्कर्म किया और उनके अश्लील फोटो खींचे। वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें वेबसाइट पर अपलोड कर वायरल किया गया है।

जांच में यह भी पता चला कि कि रजनीश कुमार के भय और सामाजिक बदनामी की वजह से कोई भी छात्रा जांच के दौरान सामने नहीं आई है। रजनीश ने कई छात्राओं के साथ कॉलेज परिसर स्थित अपने कार्यालय और अपने घर पर बुलाकर यह घिनौनी करतूत की। पुलिस ने इस जांच के आधार पर 16 मार्च को एक और मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें