मजदूरी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। मंगलवार की देर शाम मजदूरी कर लौट रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान परिजन भी आ गए। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
ग्राम दरकौला निवासी राजकुमार (35 वर्ष) पुत्र भरत सिंह मंगलवार की सुबह मजदूरी कर बाइक से कस्बा सासनी आया हुआ था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे सासनी से राजकुमार गांव जा रहा था।
जैसे ही राजकुमार कैलोरा-सासनी मार्ग पर भोजगढ़ी चौराहे पर पहुंचा वैसे चर्चा है कि अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिरकर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।