फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केवीके नगला रति को मिला द्वितीय पुरस्कार

Sun, 18 Oct 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र नगला रति के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ.बलवीर सिंह को पुरस्कार देते अतिथि।  स्रो - फोटो : Self
विज्ञापन
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र नगला रति को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्र को यह पुरस्कार स्वचालित एकीकृत कृषि प्रणाली और नवीन कृषि तकनीकों के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मिला।
विज्ञापन

स्टॉल पर आधुनिक कृषि पद्धतियों, विभिन्न कृषि घटकों के एकीकरण और किसानों की आय बढ़ाने वाले तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी गई। केंद्र की ओर से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. बलवीर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. शैलजा, डॉ. हरविंदर पाल और प्रभारी अधिकारी डॉ. श्योराज सिंह मौजूद रहे। यह उपलब्धि किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को पहुंचाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें