हाथरस के सासनी में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप है कि राम जन्मभूमि से आए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र को एक किशोर ने चूल्हे में जलाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है।
अयोध्या से आए अक्षत व निमंत्रण पत्र को चूल्हे में जलाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हाथरस के सासनी में बजरंग दल के कार्यकर्ता 9 जनवरी को कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप है कि राम जन्मभूमि से आए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र को एक किशोर ने चूल्हे में जलाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।