फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार चलाने वाली युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Mon, 13 Nov 2023 01:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय सतीश पुत्र तेज सिंह भाड़े पर इको कार चलता था। 13 नवंबर की प्रातः गांव नगला बिहारी जाने वाले मार्ग पर रोड से 20 मीटर अंदर उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। युवक को बुरी तरह से धारदार हथियारों से गोद गया था। लाश के बराबर नगला बिहारी जाने वाली सड़क पर मृतक सतीश की इको कार खड़ी थी।
विज्ञापन
मृतक युवक सतीश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई और उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतक भाड़े पर कार चलाता था। कार भी शव से कुछ दूरी पर खड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




हाथरस रोड स्थित सिकंदराराऊ के नगला बिहारी गांव के पास सड़क किनारे खेत में थाना हसायन के गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक को धारदार हथियारों से पहले गोदा गया, फिर शव को खेत में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना पर एसपी देवेश पांडे सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गये।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय सतीश पुत्र तेज सिंह भाड़े पर इको कार चलता था। 13 नवंबर की प्रातः गांव नगला बिहारी जाने वाले मार्ग पर रोड से 20 मीटर अंदर उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। युवक को बुरी तरह से धारदार हथियारों से गोद गया था। लाश के बराबर नगला बिहारी जाने वाली सड़क पर मृतक सतीश की इको कार खड़ी थी। सूचना पर कोतवाली हसायन तथा सिकंदराराऊ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला सिकंदराराऊ कोतवाली का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

घटना की सूचना पर एसपी हाथरस देवेश पांडे, एडिशनल एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी हाथरस सुरेंद्र सिंह, सीओ  सिकंदराराऊ डॉ अरविंद सिंह पहुंच गए । लाश मिलने की खबर पर हजारों लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। आशंका व्यक्त  की जा रही है की अज्ञात वजह  के चलते युवक को मारकर फेंका गया है। गांव वालों ने बताया कि रात में इसके पास टेलीफोन आया था, उसके बाद यह चला गया और प्रातः खेत में युवक का शव मिला। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। एसपी देवेश पांडे ने कहा कि हत्या के इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें