फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपहरण का शोर, युवक ससुराल में मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए युवक के पिता ने अपहरण का ड्रामा रच दिया। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने युवक को उसकी ससुराल से तलाश लिया। जांच में पता चला कि युवक अपनी पत्नी को पीटता था, भरण-पोषण का मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन




कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि नगला गुलाबी निवासी वीरेश की शादी कोतवाली के गांव हरचंदपुर निवासी पूजा से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि पति-पत्नी को मारता पीटता था। इसलिए दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी के भरण पोषण का मामला अदालत में विचाराधीन है।



शनिवार की रात्रि में युवक अपने सालों के पास गया तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया। इधर, युवक के लापता होने पर उसके पिता ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दे दी। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने वीरेश को उसकी ससुराल हरनामपुर से बरामद कर लिया। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाल का कहना है कि जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें