फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के यहां जा रहे युवक को बंधक बनाकर कार सवार बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव नगला सुखा अपनी मौसी के यहां जा रहे युवक को बंधक बनाकर कार सवार बदमाशों गोली मार दी। बदमाश युवक को बाईपास रोड कपूरा तिराहा के पास कार से फेंक गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना की रिपोर्ट कुख्यात विनोद जाट सहित दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
अलीगढ़ के खैर बाईपास गंगापुरम कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह पुत्र पूरन सिंह बृहस्पतिवार को अपने दोस्त विकास निवासी सनौठ गोंडा अलीगढ़ के साथ बाइक पर सवार होकर मुरसान क्षेत्र के गांव नगला सुखा अपनी मौसी के यहां जा रहा था। आरोप है कि कोटा गांव के निकट कार सवार कुख्यात बदमाश व बर्खास्त सिपाही विनोद जाट, संतोष व संतोष का भाई नहना और कुछ अन्य निवासीगण महामौनी ने राजकुमार को रोक कर उसके साथ मारपीट करने लगे और उसके ऊपर गोली चला दी। यह गोली राजकुमार के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद आरोपी राजकुमार को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और फिर उसे बाईपास रोड कपूरा तिराहा के पास फेंक गए। यहां से घायल अवस्था में राजकुमार मंडी समिति के निकट पहुंचा। वहां से उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद यहां पर सीओ सदर राम शब्द यादव, कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ मनोज कुमार शर्मा व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का भी जायजा लिया। घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस मामले विनोद जाट सहित तीन नामजदों सहित अन्य के खिलाफ मुरसान थाने में रिपोर्ट की गई है। विनोद जाट कुख्यात अपराधी व बर्खास्त सिपाही है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।
सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें