फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदारी गढ़ी में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मोहल्ला खंदारीगढ़ी के लोगों को गंदगी व जलभराव की समस्या से कई वर्षों से निजात नहीं मिल पा रही है। गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि खंदारीगढ़ी में सड़क और पुलिया ऊंची होने के कारण गंदा पानी हर समय दुकान व घरों के सामने भरा रहता है। सुबह व शाम के समय गंदा पानी हिलोरे मारता है। बारिश के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदा पानी घर व दुकानों में घुस जाता है। इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। प्रदर्शन भी किए गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना था कि समस्या का अब यदि शीघ्र ही समाधान नहीं कराया गया तो पालिका का घेराव काम काज ठप कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीनारायण शर्मा, पंकज, सतेंद्र उपाध्याय, दिलीप कुमार, मोहन, डॉ. एमपी सिंह, दिनेश, होती लाल, राजकुमार सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

खंदारीगढ़ी में यदि गली नीची है तो उसे बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर गली की सड़क और नाली बनवा दी जाएगी। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। -वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें