फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवदेव चौधरी बने रालोद के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद रालोद फिर से जिले में संगठन को मजबूती देने में जुट गया है। जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ मंसूर अहमद ने हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ रालोद नेता केशवदेव चौधरी को सौंपी है। उन्हें हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि केशवदेव चौधरी पिछले 20 सालों से लगातार पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। 2015 से 2017 तक वह रालोद के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 के बाद यह रालोद के प्रदेश सचिव पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने बताया कि रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी साढ़े दस बजे सादाबाद स्थित पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में मौजूद रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें