फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Sun, 17 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
karrate championship - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के बैनर तले दून पब्लिक स्कूल में काका हाथरसी अंतर्राज्यीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर और संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने संयुक्त रूप से फीता काट दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। पुरस्कार वितरण में विधायक गेंदालाल चौधरी औश्र जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय शामिल हुए। सभी अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया।

प्रतियागिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रांजल मित्तल, युविका, ज्योति, सोनम, यामिनी, अंजली नेगी, लबली, रश्मि, सोनिया कोहली, यश, प्रिंस, पवन, विवेक, बॉबी, आदित्य, आदर्श, अमित, प्रियांशू, फिरोज खान, विजय, पुनीत रहे। रजत पदक काकुल, तनु, गौरी, विशाल, सोनू, विशाल, सोनू, मानस, आदित्य, कुनाल, विशाल, आकाश, राहुल, भूपेंद्र, राघवेंद्र, सोमेश, विष्णु रहे और कांस्य पदक कुमकुम, तपस्या, अभिषेक, शोया, राहुल, सद्दाम, अनिल, विवेक, मुकुंद, आर्यन, अरनव, विशाल, टिंचू, चेतन्या, साहिल, कुलदीप, शिवांश, मीत, विशाल, गुलशन, जोगिंदर, राजकुमार रहे। सभी विजेताओं को विधायक गेंदालाल चौधरी और रामेश्वर उपाध्याय ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में एमएस सामुराई, सुनील कुमार, कौशल वर्मा, नितिन सोलंकी, श्याम लाल यादव, विकास शर्मा, विजेंद्र माहौर, दीपक, संग्राम सिंह चौधरी, मलिक, फिरोज खान, जोगिंदर, संदीप, हिमेश, डेविड का सराहनीय सहयोग रहा। संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें