फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल एक्स. का नियमित संचालन आज से शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। दिल्ली और कानपुर की जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस की नियमित समय सारणी जारी कर दी गई है। ट्रेन का प्रतिदिन नियमित संचालन 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस ट्रेन का अप और डाउन दोनों में हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे जिले के हजारों यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। हाथरस जंक्शन पर इस ट्रेन के ठहराव से रात्रि के समय दिल्ली और कानपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बेहतर विकल्प मिल गया है।
हाथरस में पहुंचने का समय
-कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल (गाड़ी संख्या 14153): यह ट्रेन प्रतिदिन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन रात 12:45 बजे (00:45 बजे) हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12:47 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

- आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल (गाड़ी संख्या 14154): वापसी में यह ट्रेन प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे रवाना होगी। तड़के 02:20 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें