पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा छावनी व उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य को लेकर 20 जनवरी दोपहर पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। कामाख्या से चलकर उदयपुर जाने वाली एक्सप्रेस को लगभग तीन घंटे तक हाथरस सिटी स्टेशन पर रोका गया। मथुरा पैसेंजर के भी ढाई घंटा देरी से हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुझे मथुरा जाना था, जबकि मथुरा के लिए ट्रेन नहीं जा रही। मथुरा में कुछ काम चल रहा है। ऐसे में हमें टिकट दे दिया गया है। अब 45 मिनट के रास्ते के लिए हम यहां तीन घंटे इंतजार तो करेंगे नहीं। हमारा टिकट वापस होना चाहिए। -वसीम, स्थानीय यात्री
विज्ञापन
दिक्कत इस बात की है कि छोटी दूरी की यात्रा करते हैं। अब तीन-चार घंटे इंतजार तो नहीं करेंगे। टिकट वापस किए जाने चाहिए, लेकिन काउंटर पर बता रहे हैं कि 30 रुपये का टिकट है और 30 रुपये ही निरस्तीकरण का चार्ज है, तो फिर क्या वापस करेंगे। -राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, स्थानीय यात्री
मथुरा में ब्लॉक लिए जाने के कारण कामाख्या एक्सप्रेसको यहां रोका गया था। इस दौरान कुछ यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर शोर-शराबा किया था। उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से रेल नियमों को समझाकर शांत किया गया है। कामाख्या एक्सप्रेस के यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन पर चाय और बिस्किट आदि की व्यवस्था कराई गई है। -विपिन सारस्वत, वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक, हाथरस