फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में जीटी रोड से कचौरा मार्ग का होगा नव निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ से गुजर रहे जीटी रोड हाईवे से कचौरा जाने वाले जर्जर मार्ग का नव निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजा गई थी। अब इसका अनुमानित बजट भी तैयार कर शासन को भेजा गया है। लगभग 8.72 करोड़ रुपये की लागत से इस पांच किमी लंबी सड़क को बनाया जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही इस रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ से गुजर रहे जीटी रोड हाईवे से कचौरा जाने वाला मार्ग काफी जर्जर है। इसे दोबारा से बनाने के लिए लोनिवि की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें शासन ने इस मार्ग की लागत का अनुमानित बजट मांगा है। इस पर विभाग ने 08.72 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया था। तैयार बजट के साथ प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव वर्मा का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें