योगेश कुमार और उसका साला मोहर सिंह बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। गांव रोहिना सिंहपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौत हो गई जबकि साला मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास 21 अप्रैल की दोपहर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
हाथरस के थाना हसायन के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी विवेक कुमार पुत्र सोनपाल सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई योगेश कुमार और उसका साला मोहर सिंह पुत्र नैकसे लाल निवासी गांव अरनिया तलेसरा थाना सिकंदराराऊ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। 21 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे जैसे ही जीटी रोड स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश (32) की मौत हो गई जबकि साला मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
योगेश अपने दो भाइयों में छोटा था। अपने पीछे पत्नी बेबी देवी एवं तीन बच्चे तनिष्क, चिंटू व तनिष्का रोते बिलखते छोड़ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।