फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी के घर से गहने-नकदी चोरी

Tue, 21 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव खेरिया में चोरी के बाद मकान के पास जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खेरिया में चोरों ने एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार पिछले 15 दिनों से उपचार के लिए दूसरे स्थान पर रह रहा था।
विज्ञापन

चोरों ने रात में मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गांव खेरिया निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी शंकरलाल ने बताया कि वह उपचार के लिए अपने छोटे बेटे संजय कुमार के यहां सादाबाद में रह रहे थे। रविवार को उपचार के बाद जब वह घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
अलमारियों को तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान ले गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान का विवरण दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें