फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हार्वेस्ट सिस्टम खराब मिलने पर जेई का वेतन रोका

Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील समाधान के बाद सोमवार को सीडीओ पीएन दीक्षित ने क्षेत्र के गांव सलेमपुर, मकनपुर, महरारा स्थित गोशाला एवं ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय में हार्वेस्ट सिस्टम खराब मिलने पर सीडीओ ने जेई का एक माह का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने गांव सलेमपुर में पंचायत सचिवालय, पुस्तकालय और क्षेत्र पंचायत से निर्मित प्याऊ का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव मकनपुर में आरआरसी सेंटर को देखा। यहां बिजली का कोई प्रबंध नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। महरारा की गोशाला में गाेवंश को सर्दी बचाने के लिए टिनशेड के चारों ओर लगाए तिरपाल फटे होने पर नाराजगी व्यक्त करते नए खरीदने के निर्देश दिए। गोशाला में गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं था। ग्राम प्रधान ने सीडीओ को बताया कि दबंगों ने चरागाह की करीब 52 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है।
उन्होंने इसे कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार शिकायत की है, लेकिन आज तक वह इसे कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। हुई है। सीडीओ ने कहा कि वह इस संबंध में एसडीएम को पत्र लिखेंगे। सीडीओ व ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन सिंह ने गोवंश को गुड़ भी खिलाया। मौके पर बीडीओ बीपी लवानिया, एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय, पशु चिकित्सक डॉ. विकास यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत महरारा की गोशाला में पंचायत सचिव हरकेश यादव अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने शिकायत की कि सचिव लापरवाह हैं। उनको हटाने के लिए वह कई बार पत्र लिख चुके हैं। उनके पास वर्तमान में नौ ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन वह कहीं नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें