फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई, बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 20 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन और यूपी बिजली कर्मचारी संघ द्वारा जेई जितेंद्र यादव के खिलाफ झूठी प्राथमिकी निरस्त कराने और विद्युत वितरण खंड तृतीय में नलकूप कनेक्शन में हुए फर्जीवाड़े में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को ओढ़पुरा विद्युत कार्यालय पर कार्य बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार से जिले भर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


बहिष्कार से काम प्रभावित होने की वजह से अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने मुख्य अभियंता बीएस गंगवार से फोन पर संगठन के प्रतिनिधियों के समक्ष वार्ता की। वार्ता के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा सभी दोषियों के खिलाफ अधिकतम एक हफ्ते में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। मुख्य अभियंता के आश्वासन पर आंदोलनरत संगठनों द्वारा आंदोलन को 26 जून तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता उमाशंकर शर्मा ने की और संचालन आरसी उपाध्याय एवं राजाबाबू सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर ललित कुमार राना, देवेंद्र कुमार, सोनू वर्मा, ओमवीर सिंह, विकार हुसैन, लेखराज सिंह, चरन सिंह, मुन्नीलाल, अजय अवस्थी, अभिषेक, आकाश शर्मा, शैलेंद्र, हरीशचंद्र, गुलफान हुसैन, वासुदेव सिंह, पारसमुनि, देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, जयप्रकाश, राजीव कुमार सिंह, अंबरीश सक्सेना, रामप्रकाश वर्मा, निर्मल वर्मा, एसपी हंस, हरी सिंह, सुमित कुमार, मनोज वर्मा, अजय कुमार, आशुतोष वर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें