फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: जेसीबी ने बाइक सवार में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा

Thu, 19 Mar 2026 11:25 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अजीत सिंह बाइक से सादाबाद जा रहे थे। रास्ते में जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। सरकारी एंबुलेंस ने घायल अजीत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रताप चौराहे के निकट 17 मार्च की देर शाम को जेसीबी ने 45 वर्षीय बाइक सवार अजीत सिंह को टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


अजीत सिंह अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव देव नगला के निवासी थे। वह बाइक से अपने गांव से किसी काम से सादाबाद जा रहे थे। रास्ते में जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अजीत सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। 

उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। युवक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें