पशुपालकों ने बताया कि कुछ भैंसें अचानक खड़ी-खड़ी ही गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ पशु सुबह चारा डालने पहुंचे परिजनों को मृत अवस्था में मिलीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सादाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ार में 19 मार्च की सुबह करीब चार बजे से नौ बजे के बीच अलग-अलग पशुपालकों की पांच भैंसों की अचानक मौत हो गई, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पशुपालक अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मृत भैंसें गिरीश कुमार, भीकम सिंह, बनी सिंह, मलखान सिंह और मुन्नालाल की थीं। इन पशुपालकों ने बताया कि कुछ भैंसें अचानक खड़ी-खड़ी ही गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ पशु सुबह चारा डालने पहुंचे परिजनों को मृत अवस्था में मिलीं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग हरकत में आ गया। पशु चिकित्सक डॉ. विकास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत पशुओं के साथ-साथ अन्य पशुओं की भी जांच शुरू कर दी। डॉ. विकास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भैंसों की मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आ रहा है।