फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कलक्ट्रेट तक निकाली जनस्वाभिमान यात्रा, सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जन स्वा​भिमान यात्रा के दौरान नारेबाजी करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
यूजीसी रेगुलेशन-2026 की समीक्षा और एससी/एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक जैसी मांगों के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों ने मंगलवार को हतीसा से जन स्वाभिमान यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ओसी कलक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यात्रा में राष्ट्रवादी प्रताप सेना, क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, स्वदेशी हिंद पार्टी, ब्राह्मण एकता मंच और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत मथुरा रोड स्थित हतीसा मोड़ पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
इसके बाद यूजीसी रोल बैक और समान अधिकार के नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल ही कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। वहां हुई सभा में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर पुनर्विचार करने, समान अवसर की व्यवस्था लागू करने और सभी वर्गों के लिए विधिक संरक्षण सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने जिले में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कुछ मामलों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, निशांत उपाध्याय, जोगिंदर ठाकुर, वीर सिंह, सुनील परमार, श्यामू परमार, गोविंद तोमर, सत्येंद्र ठाकुर, दीपक राघव, केके शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें