फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व सैन्य कर्मी दंपती हत्याकांड में पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे के इस्लाम नगर में पूर्व सैन्य कर्मी समसुद्दीन और उनकी पत्नी समीना उर्फ सद्दो की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह दंपती के शव घर के ऊपरी हिस्से में खून से लथपथ मिले थे। मृतक के भाई शेर मोहम्मद ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती के किसी से पारिवारिक विवाद तो नहीं थे। अन्य प्रकार के विवादों की भी पड़ताल की जा रही है।
घटना से पहले और बाद में परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के आसपास भी जांच कर रही है। वे दंपती के संभावित विवादों की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें