गांव भिंतर में अचाकन एक जानवर के हमले को लोग सियार का हमला बता रहे हैं, लेकिन यहां भेड़िया की अफवाह फैलने के बाद वन विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि मौके पर सियार था या फिर भेड़िया। इसे लेकर सिकन्दराराऊ रेंज से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जानवर के बारे में पता लगा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य तौर पर यहां भेड़िया नहीं है। वहीं सियार भी सामान्य तौर पर हमला नहीं करता, वह हमला तब ही करता है जब उस पर कोई हमला करे या फिर वह पागल हो जाए।
मामले की जांच करने के लिए हमने एक टीम को गांव में भेजा है। सही तरह से गांव के किसी व्यक्ति ने जानवर की शक्ल देखी नहीं है। सियार भी कुत्ते जैसी शक्ल का ही दिखता है। हम पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में हमला किस जानवर ने किया है।-दिलीप कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकन्दराराव।