फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के बाद आईटीआई इंटरमीडिएट के समकक्ष

Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को 12 वीं के समकक्ष माना जाएगा। हालांकि अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा देनी होगी। इस आदेश के आने के बाद अभ्यर्थी खुश हैं। वहीं वर्तमान में सरकार द्वारा 12 जुलाई तक आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई के प्राचार्य राजेश्वर कुमार ने बताया कि आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को अब इंटरमीडिएट में सभी विषयों की परीक्षा नहीं देनी होगी। 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण को माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12 के समकक्ष कर दिया है।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा-10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से दो वर्षीय या उससे अधिक अवधि का औद्योगिक प्रशिक्षण पूर्ण कर एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र या एससीवीटी द्वारा जारी राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो, उन अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में उत्तीर्ण करने की दशा में परिषद की इंटरमीडिएट के समकक्ष माना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईटीआई के अतिरिक्त अन्य इंटरमीडिएट उत्तीर्ण परीक्षार्थी आईटीआई के समकक्ष नहीं माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई तक प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें