फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस से प्रयागराज तक बस से पहुंचने में लग रहे 20 घंटे

Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस से प्रयागराज के नेहरू पार्क तक पहुंचने में रोडवेज की बस को 20 घंटे लग रहे हैं। महाकुंभ में हुए हादसे के बाद जगह-जगह मार्ग परिवर्तित होने और सड़कों पर जाम के चलते बस गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय ले रही है। इसके चलते यात्रियों के साथ हाथरस डिपो के अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो से रोजाना तीन बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा है। ये बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के नेहरू पार्क तक जाती हैं। महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ और हादसे के चलते कानपुर के बाद प्रशासन ने वाहनों को निकालने के लिए जगह-जगह मार्ग परिवर्तित किया है। इस कारण प्रयागराज तक पहुंचने में समय अधिक लग रहा है।
हाथरस से 12-13 घंटे में प्रयागराज के नेहरू पार्क तक पहुंचने वाली बस अब 20 घंटे में पहुंच रही है। बसों के देरी से पहुंचने के चलते रोस्टर गड़बड़ा रहा है। हर रोज तीन बसों के संचालन के लिए छह से आठ बसों का प्रयोग करना पड़ रहा है। यात्री भी परेशान हो रहे हैं। अभी तक हाथरस से प्रयागराज के लिए सीधे यात्रा करने वालों की संख्या करीब 500 पहुंच गई है। इसमें हर दिन इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो इरफान अहमद ने बताया कि कानपुर के बाद जगह-जगह मार्ग परिवर्तित होने और प्रयागराज में जाम लगने के कारण बसों को गंतव्य तक पहुंचने में समय ज्यादा लग रहा है, लेकिन यात्रियों की मांग पर महाकुंभ के लिए हर हाल में बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें