संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा में एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था, वह उपस्थित रहा। आरपीएम पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 450 उपस्थित और छह उपस्थित रहे।
सीबीएसई की कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा में 11 मार्च को 2380 परीक्षार्थी शामिल हुए। 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा में एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था, वह उपस्थित रहा। इसी केंद्र पर अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 441 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 431 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 309 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 306 परीक्षार्थी उपस्थित और तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आरपीएम पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 450 उपस्थित और छह उपस्थित रहे। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 362 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। अमोलचंद पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा में सभी 88 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी कोर की परीक्षा में 101 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 99 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी कोर की परीक्षा में सभी 221 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में अंग्रेेजी कोर की परीक्षा में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 54 उपस्थित और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।