फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन प्रबंधक पर कार्रवाई किए जाने के दिए निर्देश
प्रशिक्षण केंद्रों की स्थिति खराब मिलने पर डीएम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और कौशल विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रशिक्षण केंद्रों स्थिति बेहद खराब पाए जाने पर डीएम ने ग्रामीण विकास सेवा संस्थान को ब्लैक लिस्ट किए जाने के निर्देश दिए। मिशन प्रबंधक विजय गोस्वामी द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों नियमित निरीक्षण नहीं करने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
आईटीआई प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जनपद में 10 प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा दरियापुर सासनी, आवास-विकास कॉलोनी आगरा रोड, गंगचौली जलेसर रोड, सूबेदार कॉलोनी हाथरस जंक्शन और बॉनसन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा नौरंगाबाद सिकंदराराऊ, अगसौली सिकंदराराऊ, पंत चौक सिकंदराराऊ, दिव्यांग मंद बुद्धि कल्याण समिति आगरा बाईपास रोड सादाबाद में, लेमन इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड, बिसाना रोड आगरा और स्टिरलिंग एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड हाथरस जंक्शन में संचालित है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण स्थल के संचालित बैचों की संख्या तथा बैच समय के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी।
सीडीओ आरबी भास्कर ने संस्थान द्वारा संचालित दो सेंटरों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें संस्था द्वारा गंगचौली जलेसर रोड हाथरस में संचालित केंद्र की व्यवस्थाएं मानक के अनुसार ठीक नहीं पाई गई और छात्र गैरहाजिर पाए गए थे। डीएम ने ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने मिशन प्रबंधक मैनेजर विजय गोस्वामी द्वारा सेंटरों का नियमित रूप से निरीक्षण नहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने 31 मार्च तक जिन छात्रों का कोर्स पूरा हो गया है, उनकी परीक्षा कराने के निर्देश दिए। केंद्र संचालकों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। डीएम ने प्रधानाचार्य को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसओ सुरेंद्र यादव, स्टेट कोआर्डिनेटर प्रशांत शर्मा, शिशिर वार्ष्णेय, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें