फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौज से गुस्साए कृषि विभाग के कर्मचारी ताला बंदी कर धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग के कर्मी ताला बंदी कर धरने पर बैठे
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की जानकारी लेने गए युवक ने किया डीडी दफ्तर में हंगामा
गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस से की शिकायत, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उप कृषि निदेशक कार्यालय में एक युवक द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। इससे गुस्साए विभागीय कर्मचारियों ने दफ्तर पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। यहां से सभी कर्मचारी एसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कहते हुए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दफ्तर में लगाए जाने की मांग की।
उप कृषि निदेशक कार्यालय पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लाभार्थियों के संबंधित अभिलेखों की ऑनलाइन फीडिंग का काम चल रहा है। जिन किसानों के बैंक खातों में किसी कारणवश धनराशि नहीं पहुंच रही है, ऐसे किसान हर रोज कृषि कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। ऐसे किसानों के आधार कार्ड और बैंक की पासबुक के आधार पर ऑनलाइन जांच कराकर समस्या का निराकरण किया जाता है।
विज्ञापन

इस प्रकार की समस्या को लेकर तमनागढ़ी निवासी एक युवक एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचा। उसकी जो समस्या थी, उसके बारे में उसे बताया दिया गया। आरोप है कि वह युवक उग्र हो गया और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अनिल उपाध्याय और कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार आर्य से अभद्रता करने लगा। इस बात का विरोध किया तो वह व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने काफी हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी कर्मचारी दफ्तर बंद कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

यहां के बाद सभी लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां पर सभी ने मांग की कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्य की समाप्ति तक दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती उप कृषि निदेशक कार्यालय पर की जाए। इस मौके पर सीपी शर्मा, डॉ. हरीओम शर्मा, श्रीनिवास पचौरी, मनीष जैन, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुनहरी लाल गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें