फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाथरूम में फिसला पैर, गिरने से हुई दरोगा की मौत, फिरोजाबाद में थी तैनाती

Tue, 02 Jan 2024 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दरोगा रमेश चंद फिरोजाबाद में रहकर नौकरी करते थे। वह लंबे समय से बीमार  चल रहे थे। मां को तबियत खराब होने पर गांव आए थे। गांव से वापस ड्यूटी पर जाने से पहले वह बाथरूम गये, जहां पर पैर फिसलने से वह गिर गए। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वहां पर उन्हें नीचे पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मृतक दरोगा रमेश चंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला सिधारी निवासी 58 वर्षीय रमेश चंद पुत्र काके सिंह की 2 जनवरी की सुबह 5:30 बजे बाथरूम में पैर फिसलने से मौत हो गई। वह फिरोजाबाद पुलिस लाइन में दरोगा पद पर तैनात थे। मां की तबीयत बिगड़ने पर वह उनको देखने गांव आए हुए थे।

विज्ञापन



कोतवाली निरीक्षण मुकेश कुमार ने बताया कि दरोगा रमेश चंद फिरोजाबाद में रहकर नौकरी करते थे। वह लंबे समय से बीमार  चल रहे थे। मां को तबियत खराब होने पर गांव आए थे। गांव से वापस ड्यूटी पर जाने से पहले वह बाथरूम गये, जहां पर पैर फिसलने से वह गिर गए। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उन्हें नीचे पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए, आनन-फानन में दारोगा को सीएचसी ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। दारोगा के मौत की सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही रोना शुरू कर दिया। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दारोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें