फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन के लिए मुआयना

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि के निरीक्षण के दौरान मौजूद ट्रांसपोर्टर। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए खाली भूमि का सर्वे किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांव नेहरोई के बंबा के पास खाली भूमि का निरीक्षण किया। जिसे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए उपयुक्त स्थान माना जा रहा है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि डीएम के निर्देश पर मुआयना किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन




बता दें कि यह जमीन सभी ट्रांसपोर्टरों द्वारा पास की गई है, इसकी कनेक्टिविटी शहर से बेहतर है। यह बाईपास से बहुत नजदीक है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा, राहुल गुप्ता, अमित बंसल, अरुण जैन, राम कुमार गौड़, राजू मलिक, प्रदीप सारस्वत आदि मौजूद रहे। इस निरीक्षण में ट्रांसपोर्टरों के साथ भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें