युवक की टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक निजी अस्पताल से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।आगरा ले जाते समय रास्ते में प्रदीप ने दम तोड़ दिया।
मारपीट में घायल युवक की उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा (32) पुत्र निरंजनलाल निवासी कांशीराम कॉलोनी की बहन प्रियंका शर्मा का आरोप है कि उनका भाई 9 नवंबर को पैदल कहीं जा रहा था। तालाब चौराहे पर टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कई निजी अस्पतालों में उसका उपचार कराया।
25 नवंबर को एक निजी अस्पताल से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। आगरा ले जाते समय रास्ते में प्रदीप ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।