फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 13 Jun 2024 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में घायल युवक को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक भूपेन्द्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 जून रात करीब सवा आठ बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच हुई सड़क दुर्घटना में  घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिससे घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन


गांव पीहुरा निवासी 40 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह 12 जून को बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय रात गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया । राहगीरों ने उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल युवक को सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया । 13 जून की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना पर घर में मातम छा गया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया । आगरा से जैसे ही शव गांव पहुंचा, वहां शोक की लहर दौड़ गई । गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें