जय देवी बाजार जा रही थीं। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने महिला को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
सासनी के नानऊ रोड पर महिला में 17 अगस्त की सुबह एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरीनगर निवासी 50 वर्षीय जय देवी पत्नी उमेश सुबह बाजार जा रही थीं। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने महिला को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।