फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: हंसपुर में भेड़िया दिखने की सूचना, गश्त कर रही वन विभाग की टीम, गांव के लोगों में दहशत

Fri, 20 Sep 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वन विभाग की टीम खेतों में मिले पद चिह्नों के आकार आदि के आधार पर लगातार जानवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। टीम अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह पद चिह्न भेड़िया के हैं या और किसी जानवर के। 
 
विज्ञापन
गांव हंसपुर में जमीन पर मौजूद जानवरों के पैर के निशान - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले से सटे सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हंसपुर में भेड़िया आने की सूचना पर वन विभाग की टीम पिछले 36 घंटे से गश्त कर रही है। गांव के लोगों में भेड़िया की दहशत बनी हुई है। वह रात को बेखौफ होकर सो नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम खेतों में मिले पद चिह्नों के आकार आदि के आधार पर लगातार जानवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। टीम की ओर से लगातार ग्रामीणों से बात की जा रही है। टीम अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह पद चिह्न भेड़िया के हैं या और किसी जानवर के। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर दिए हैं और उनसे कहा है कि किसी भी तरह हलचल दिखाई देने पर तत्काल टीम को सूचित करें। वन क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ दिलीप कुमार ने बताया कि टीम दिन के साथ ही रात में भी गांव में ही रुक रही है और लगातार खेतों पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें