फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ढोल की थाप पर थिरके पांव, भांगड़ा-गिद्दा पर मचाया धमाल

विज्ञापन
हाथरस : नेहरू कॉलोनी में लोहड़ी का जश्न मनाते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की पंजाबी बस्तियों में लोहड़ी के दिन बुधवार की शाम को भांगड़ा, गिद्दा का धमाल देखने को मिला। जमकर ढोल और नगाड़े बजे और इसकी थाप पर लोग थिरकते दिखे। शीतलहर का इस त्योहार पर कोई असर नहीं दिखा।
शहर की पंजाबी बस्तियों में कहीं बेटे के जश्न तो कहीं शादी की खुशी में लोहड़ी का जश्न मनाया गया। शाम सात बजे के बाद घरों में लोहड़ी जलना शुरू हो गई। इसके बाद पंजाबी क्वार्टर, नेहरू कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरालाल क्वार्टर आदि इलाकों में लोग जश्न में डूबे दिखे। डीजे की धुन पर लोग खुशी से थिरकते दिखे। कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर ठुमके लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत-संगीत के बीच बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पंजाबी संगीत पर झूमते दिखे। महिलाओं ने लोहड़ी के पंजाबी गीत गाकर पर्व में चाद चांद लगा दिए। हर चेहरे पर लोहड़ी का उल्लास नजर आया। नवजात बच्चों और नई शादी वाले जोड़ों को न्योछावर की गई। भांगड़ा गिद्दा ने जोरदार धमाल मचाया। सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दीं। कई घरों में दावत भी दी गई। बुधवार की रात तक लोहड़ी की धूम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें