संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
चोरी की वारदातों और साइबर ठगी से बचने के लिए शनिवार को सादाबाद कोतवाली में पुलिस ने नगर के व्यापारियों के साथ मंथन किया। बैठक में सीओ ब्रह्म सिंह ने सराफा व्यापारियों से प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराने और दुकानों के बाहर रात में प्रकाश की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारोबारी को अपनी दुकान के बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में कुछ लोगों ने शिकायत की कि बाजार में कुछ लोग अपनी बुलेट से तेज धमाके जैसी आवाज करते हैं, इस पर सीओ ने एसओ को कार्रवाई करना का निर्देश दिया। एसओ डीके सिसौदिया ने व्यापारियों को साइबर क्राइम की जानकारी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बाजार में सड़क की पटरियों पर कुछ लोग अभी भी अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारी स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने हाईवे और बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए हैं।
बैठक में अधिवक्ता एचबी शास्त्री, दाऊ दयाल अग्रवाल, सुनील गौतम, डॉ यतेंद्र शर्मा, अनिल पाराशर, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, राजेश वर्मा, विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, कन्हैयालाल वर्मा, राकेश वर्मा, रणधीर सोनी, राजकुमार शर्मा, रवेंद्र सिंह, किशोर जायसवाल, चंदन सिंह वर्मा, प्रभात पचौरी, हाफिज शफीकुद्दीन, अमित वर्मा, दरवेश गौतम, विजेंद्र सिंह, प्रदीप गर्ग, विनय जायसवाल, पवन जिंदल, मनोज वर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।