फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: देश की आजादी का जश्न आज, होगा ध्वजारोहण, जगमग हुए सरकारी भवन व सार्वजनिक इमारतें

Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक, तालाब चौराहा ओवरब्रिज सहित तमाम इमारतों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। वहीं जनपद के कई सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बिल्डिंग पर लगी रंग बिरंगी लाइटें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का जश्न आज पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। पूरा हाथरस जनपद स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति में सराबोर रहेगा। 14 अगस्त को पूरे दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। स्कूल-काॅलेज में रिहर्सल होती रही। सरकारी महकमों में भी तैयारी की जाती रहीं। शाम के समय तमाम सरकारी व सार्वजनिक इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगा उठीं।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को तैयारियों का दौर चला। बाजारों में पूरे दिन खरीददारी तेज रही। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से संबंधित तमाम प्रकार की वस्तुओं की खरीद हुई। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। आज पूरी भव्यता के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी से जगमग हुए सार्वजनिक स्थल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक, तालाब चौराहा ओवरब्रिज सहित तमाम इमारतों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। वहीं जनपद के कई सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों को सजाया है। पीडब्ल्यूडी का अतिथि गृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मंडी समिति, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित तमाम सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रोशनी में सराबोर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें