फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगला कली में महिला की चाकू से गोदकर हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 14 Aug 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

3 जुलाई को क्षेत्र के गांव नगला कली में कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी गौरी की उसके पति के साथ बाइकों पर आए तीन लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। गौरी के पिता अलीगढ़ के नुमाइश रोड निवासी राजू शर्मा ने कोतवाली में 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
चौथा आरोपी रिंकू - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में 3 जुलाई की दोपहर को चाकू से गोदकर हुई एक महिला गौरी की हत्या के चौथे आरोपी रिंकू निवासी नगला भिवानी थाना सोरों जिला कासगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई को क्षेत्र के गांव नगला कली में कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी गौरी की उसके पति के साथ बाइकों पर आए तीन लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। गौरी के पिता अलीगढ़ के नुमाइश रोड निवासी राजू शर्मा ने कोतवाली में 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री की हत्या उसके पति आदित्य कुमार उर्फ जीतू, अमन कुमार निवासी नसरतपुर जनपद कासगंज, आशीष निवासी तमना गढ़ी हाथरस और रिंकू निवासी नगला भिवानी कोतवाली सोरों जिला कासगंज ने कर दी है।

गौरी ने जीतू से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गौरी के जीतू की बुआ के बेटे करन कुमार निवासी हसनपुर बारू थाना सहपऊ से संबंध हो गए। गौरी उसके साथ 26 जून को आ गई है। जीतू और गौरी के पिता ने कोतवाली सादाबाद पर उसे समझाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन वह करन के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। गौरतलब है कि दोनों ओर से हुई चाकूबाजी में गौरी का प्रेमी करन और जीतू का दोस्त अमन घायल हो गए थे। अमन की आगरा में दूसरे दिन उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सीओ अमित पाठक ने बताया कि नगला कली हत्याकांड के चौथे आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें