न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रथम चरण में पांच से 14 मई तक अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
समस्त अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न ( 20 किग्रा गेहूं और 15 किग्रा चावल ) और पात्र गृहस्थी योजना के समस्त राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा खाद्यान्न ( तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल ) निर्धारित मूल्य पर दिया जाएगा।
आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिये खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण के समय ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में भीड़ एकत्रित न होने पाए। कार्डधारकों को इस प्रकार बुलाएं कि अधिक संख्या में एक साथ राशन लेेने न आएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटतौली मिलने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित पूर्ति निरीक्षक, एसडीएम या जिला पूर्ति अधिकारी को दे सकते हैं।