फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में हुई बारिश का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 29 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
border - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इस साल मानसून मेहरबान है। जुलाई में अगर बीते हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो जमकर बारिश हुई है। अगर यूं ही मेहरबान रहा तो बारिश बीते सालों के बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। पिछले दस सालाें में इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले साल 2011 की जुलाई में 390 एमएम बारिश हुई थी। इस बार अभी तक जुलाई में 400 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि महीने में अभी तीन दिन और बाकी हैं।

पहले जिले में बारिश का औसत आंकड़ा 750 मिलीमीटर के करीब था लेकिन बीते दशक में हुई कम बारिश के कारण अब यह आंकड़ा 600 मिलीमीटर तक आकर सिमट गया है। इस साल हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जुलाई में ही 400 मिलीमीटर के करीब बारिश हो चुकी है।

बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस बार बीते दस सालों में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड कायम हो सकता है।

साल 2010 में जुलाई में  203 मिमी, साल 2011 में 390 मिमी, साल 2012 में 116 मिमी, 2013 में 110 मिमी और साल 2014 में 126 मिमी बारिश  हुई थी। जबकि पिछले साल लगभग सूखे के हालात रहे और जुलाई में केवल 80 मिलीमीटर बारिश हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें