फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सख्ती का असर..एक दिन में 3.25 रुपये गिरे चीनी के थोक दाम

Sat, 12 Sep 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। स्थानीय थोक बाजार में महज एक ही दिन के भीतर चीनी के भाव में 3.25 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार दोपहर बाद थोक भाव 53.25 रुपये से सीधे टूटकर 50 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन

थोक कारोबारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक थोक मंडी में चीनी के भाव 53.25 रुपये प्रति किलो बोले जा रहे थे, लेकिन दोपहर होते-होते प्रमुख चीनी मिलों की ओर से थोक कारोबारियों को एक्स-मिल रेट घटाने की सूचना मिली। मिलों से नए भाव तय होते ही स्थानीय थोक बाजार में भी कीमतें धड़ाम हो गईं और दाम सीधे 50 रुपये किलो पर पहुंच गए।
कारोबारी संजय कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को आपूर्ति सामान्य रखने और अनुचित मुनाफाखोरी रोकने के कड़े निर्देश दिए थे। सरकार की इसी सख्ती और मिलों पर बनाए गए दबाव का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है, जिसके चलते मिलों ने दाम घटाए हैं।
विज्ञापन

थोक बाजार में अचानक आई इस तेज गिरावट से फुटकर किराना कारोबारी फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं। अधिकांश दुकानदारों के पास पहले से 52 से 53 रुपये किलो के भाव पर खरीदा हुआ पुराना स्टॉक मौजूद है। इसी वजह से शुक्रवार को भी शहर के मोहल्लों व बाजारों में फुटकर में चीनी 54 से 55 रुपये प्रति किलो के भाव पर ही बिकती रही।
हालांकि कारोबारियों का मानना है कि पुराना स्टॉक खत्म होने और नया माल पहुंचने के बाद आगामी एक-दो दिनों में फुटकर बाजार में भी चीनी के दामों में तीन से चार रुपये तक की गिरावट आएगी, जिससे सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं की जेब को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें