फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में अगले चार दिन बदलेगा मौसम: आंधी, वज्रपात और बारिश के आसार

Sat, 12 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर ने पूर्वानुमान चेतावनी यलो है। इसके अनुसार 12 से 15 सितंबर के बीच तेज हवाओं, आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

जिले में विशेष रूप से 13 सितंबर को आंधी और बिजली गिरने (वज्रपात) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक क्षेत्र में आंशिक से लेकर मध्यम रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 सितंबर को जिले में 12 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 4 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व रहेगी। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। यह तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक है। वायु में आर्द्रता का स्तर 55 से 89 फीसदी के बीच रहेगा।
बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को खरीफ की खड़ी फसलों में सिंचाई रोकने की सलाह दी गई है। मक्का, दलहनी और तिलहनी फसलों के खेतों में पानी इकट्ठा न होने दें। धान और मक्का में कीटों का निरीक्षण करें। यह सलाह फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव तभी करें जब आसमान पूरी तरह साफ हो। बारिश के दौरान छिड़काव करने से कीटनाशक धुल सकता है। इससे दवा का प्रभाव कम हो जाएगा। फसल को पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें