फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एसओजी ने मारा छापा, अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, जंगल में बनते थे शस्त्र

Wed, 13 Dec 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के थाना सहपऊ पुलिस व एसओजी ने सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा के जंगलों में स्थित खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी को पकड़ा। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को बने व अधबने हथियार व असलहा बनाने के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अवैध तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली सहपऊ पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध बने, अधबने हथियार और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एटा निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन



एसपी निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सहपऊ पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा के जंगलों में स्थित खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी को पकड़ा। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को बने व अधबने हथियार व असलहा बनाने के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों ने अपने नाम रक्षपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी पिलखुन थाना जलेसर जिला एटा व नरेश पुत्र सुनहरीलाल निवासी रैपुरा थाना सहपऊ जिला हाथरस बताए हैं। पकड़े आरोपियों के कब्जे से दो एसबीबीएल गन देसी 12 बोर, एक डीबीबीएल रायफल 315 बोर, पांच तमंचा देसी 315 बोर, दो तमंचा देसी 12 बोर, दो रिवॉल्वर देसी 32 बोर, दो खोखा, दो कारतूस 315 बोर, चार खोखा कारतूस, तीन कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी रक्षपाल ने बताया कि वह अवैध शस्त्र की बिक्री में विगत सात-आठ वर्ष से संलिप्त है। पूर्व में वह आर्म्स एक्ट के तहत जनपद आगरा व फिरोजाबाद से जेल जा चुका है और अवैध शस्त्र बनाना भी जानता है। अभियुक्त नरेश रक्षपाल की अवैध शस्त्र बनाने में मदद करता था। क्षेत्र में अवैध शस्त्रों के खरीदने व बेचने का कार्य देखता था। अभियुक्तों को अवैध हथियार बेचकर जो पैसा प्राप्त होता है, उससे अपना जीवन यापन करते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ मय टीम व अशोक कुमार सिंह प्रभारी स्वाट/एसओजी मय टीम आदि थे। 

विज्ञापन

दो हजार रुपये में बेचते थे मौत बांटने का सामान 

एसपी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा अवैध हथियार बनाकर किन लोगों को बेचे जाते हैं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों द्वारा दो हजार रुपये में एक तमंचा बेचा जाता था। उसके बाद अन्य व्यक्ति को ढाई हजार रुपये में बेचा करते थे। अवैध हथियार खरीदने और बेचने के कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। आने वाले समय में कुछ लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है।

जांच में दो नाम आए सामने, तलाश में जुटी पुलिस 
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान राजेश व नीतेश निवासीगण सभापुर थाना निधौली कलां जिला एटा की संलिप्तता प्रकाश में आई है। इस संबंध में साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें