फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 28 फरवरी तक भुगतान नहीं, तो रूकेगा पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन

Mon, 20 Feb 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव करने वाले कर्मियों के भुगतान 28 फरवरी तक नहीं होने पर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन रोका जाएगा। 
विज्ञापन
वेतन काटना प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव करने वाले कर्मियों के भुगतान को लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि 28 फरवरी तक इनका भुगतान नहीं होने पर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन रोका जाएगा। 

विज्ञापन


डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा कि अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय के स्वयं सहायता समूह, केयर टेकर का शत्-प्रतिशत मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। 

यदि किसी भी ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का मानदेय भुगतान एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली बैठकों में प्रतिभाग करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों के बैठक भत्ता का भुगतान 28 फरवरी तक नहीं किया जाता है, तो संबंधित सचिव, एडीओ पंचायत का माह फरवरी का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें